भाजपा MLA ने किया बड़ा 'खेल', AAP सख्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में चुनाव कराने के लिए आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ पहले ही मोर्चा खोल रखा है कि इसी बीच एक और विवाद ने भाजपा के खिलाफ आप को आवाज उठाने का एक और मौका दे दिया है।
गोकलपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक रंजीत सिंह पर अवैध तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनवाकर विधानसभा चुनाव लड़ने का मामला सामने आने से दिल्ली की सियासत में एक बार फिर भूचाल आ गया है।
लगातार बीजेपी को निशाने पर ले रही आम आदमी पार्टी ने अब इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग तक जाने का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वे इस मामले की शिकायत जरूर करेंगे और विधायक को अयोग्य घोषित करने की मांग करेंगे।
कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश
दरअसल दिल्ली की गोकलपुर विधानसभा सीट आरक्षित है। आरोप है कि चुनाव लड़ने के लिए भाजपा विधायक रंजीत सिंह ने गलत रास्ता अपनाया और फर्जी जाति प्रमाण पत्र पेश कर चुनाव लड़ा।
इस मामले में दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को पुलिस को विधायक के ख्रिलाफ दो दिन के अंदर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। आरोपी विधायक मूल रूप से यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं और उन्होंने चुनाव में अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाण पत्र दाखिल किया था।
आप ने कहा कि यह न सिर्फ गलत तथ्य पेश करने का है बल्कि यह भी है कि उन्होंने जनता के साथ धोखा किया है। इस मामले में भी उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।
पार्टी ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को विधानसभा का सदस्य बने रहने का कोई हक नहीं है। इसके खिलाफ पार्टी चुनाव आयोग के पास भी जाएगी। इस मुद्दे पर पार्टी अभी जरूरी दस्तावेज जुटा रही है। इसके बद पार्टी आयोग के पास जाकर विधायक को हटाने की मांग करेगी।