फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man was strangled to death for resisting the robbery of his female friend

Delhi NCR News: महिला मित्र से लूटपाट का विरोध करने पर युवक की गला रेतकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
- दिलशाद गार्डन के डियर पार्क में वारदात, आरोपियों ने युवक पर किए चाकू के कई वार, दो नाबालिग समेत चार धरे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीमापुरी स्थित दिलशाद गार्डन में बुधवार शाम चार लड़कों ने महिला मित्र से लूटपाट करने का विरोध करने पर एक युवक का गला रेत दिया। हमलावरों ने युवक के पेट और सीने में चाकू से वार किए। पीड़ित वीरेश राठौर (24) को उसके दोस्तों ने जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने युवती भावना (33) के बयान पर पहले हत्या के प्रयास और लूटपाट का मामला दर्ज किया था, बाद में इसे हत्या में दर्ज कर लिया। पुलिस को दिए बयान में भावना ने पुलिस को बताया कि चारों आरोपियों ने उससे मोबाइल, बैग और 10 हजार रुपये कैश लूट लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बृहस्पतिवार को सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने हत्या के मामले में दो नाबालिग समेत चार लड़कों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुभाष (20) और विशाल (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया बैग बरामद कर लिया है। मोबाइल व कैश बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि वीरेश राठौर के पिता दिलशाद गार्डन में एक डीडीए पार्क में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। वीरेश और उसकी दोस्त भावना दोनों ही साहिबाबाद में सीसीटीवी का काम करते थे। वीरेश की मां मुन्नी देवी ने बताया कि बुधवार को वीरेश काम पर जाने की बात कहकर निकला था। उसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस अधिकारियों ने कॉल कर उनको सूचना दी कि वीरेश को किसी ने चाकू मार दिए हैं।


लूटपाट का विरोध करने पर चाकू मारे

काम से लौटने के बाद करीब 7.00 बजे वीरेश और भावना दिलशाद गार्डन के डियर पार्क में आ गए। दोनों वहां बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच चार लड़के वहां पहुंचे। आरोपियों ने भावना से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी भड़क गए। वीरेश भी आरोपियों से उलझ गया। आरोपियों ने चाकू से पहले वीरेश के गले पर हमला किया। बाद में उसके पेट और छाती में चार चाकू मारने के बाद आरोपियों ने भावना से मोबाइल, बैग व कैश लूट लिया। भावना डर की वजह से वहां से भाग गई। बाद में उसने दोस्तों को कॉल कर पार्क में बुलाया। वीरेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां से पुलिस व परिवार को खबर दी गई। इसी माह वीरेश का जन्मदिन भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed