{"_id":"69c2a8b3f54591fc8708ac44","slug":"a-young-man-was-stabbed-to-death-after-resisting-robbery-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129289-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लूट का विरोध किया तो युवक को गोदा चाकू, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लूट का विरोध किया तो युवक को गोदा चाकू, मौत
विज्ञापन
-जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास मिला शव, वेलकम थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । वेलकम इलाके में बदमाशों ने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। 39 साल का अकील अहमद रविवार शाम जाफराबाद के जेजे कॉलोनी स्थित घर से किसी काम से निकला था। साेमवार सुबह उसका शव जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। आशंका है कि लूटपाट का विरोध करने पर उसकी हत्या की गई है।
उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 23 मार्च की सुबह सूचना मिलते ही पुलिस जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची। युवक के शरीर पर चाकू के घाव थे। वह इलाके में जींस की एक फैक्टरी में सिलाई का काम करते थे। परिजनोें ने अकील की किसी से रंजिश से साफ इंकार किया है।