फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man was stabbed three days ago and died during treatment

Delhi NCR News: तीन दिन पहले युवक को मारा चाकू, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
-6 फरवरी की रात को इंद्रपुरी में एक शादी समारोह में हुई कहासुनी के बाद मारा था चाकू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में दोस्त के बहन की हल्दी में हुई कहासुनी के दौरान एक युवक को चाकू मार दिया गया। गंभीर हालत में पीड़ित रोहित कुमार (24) को इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक रोहित परिवार के साथ बी-ब्लॉक इंद्रपुरी में रहता था। इसके परिवार में पत्नी काजल के अलावा तीन साल का एक बच्चा है। रोहित रैपिडो चालक था। छह फरवरी को उसके दोस्त की बहन का हल्दी प्रोग्राम था। रोहित उसमें शामिल होने के लिए घर के पास गया था। इस बीच कुछ युवकों से उसका झगड़ा हो गया। कहासुनी और मारपीट के बाद रोहित को चाकू मार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article