{"_id":"6884fae3be99072cc10e3e66","slug":"a-young-man-was-murdered-with-a-sharp-weapon-his-body-was-found-near-the-metro-station-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-98935-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट: खबर फरीदाबाद के लिए भी उपयोगी है\nयुवक की धारदार हथियार से वारकर हत्या, मेट्रो स्टेशन के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट: खबर फरीदाबाद के लिए भी उपयोगी है युवक की धारदार हथियार से वारकर हत्या, मेट्रो स्टेशन के पास मिला शव
विज्ञापन
- बदरपुर क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही ईआरवी गाड़ी ने पहुंचाया ट्रामा सेंटर, वहां कर दिया गया मृत घोषित, लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के बदरपुर इलाके में शनिवार तड़के एक युवक की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। उसकी शिनाख्त श्याम काॅलोनी, फरीदाबाद निवासी मकबूल अकरम (20) के रूप में हुई है। तड़के खून से लथपथ उसका शव बदरपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक बस स्टैंड से बरामद हुआ।
पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की टीम ने उसे एम्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि लूटपाट के दौरान विरोध करने पर हत्या हुई। मृतक के पास से उसका मोबाइल गायब था।
वहीं दक्षिण पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि हत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 5.51 बजे पीसीआर पर तैनात स्टाफ ने खुद ही कॉल कर कंट्रोल रूम को युवक के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना दी थी। उसमें बताया गया कि युवक के सिर के पिछली ओर से खून बह रहा है। ईआरवी उसे लेकर अस्पताल गई है।
छानबीन के दौरान पता चला कि शुक्रवार रात को मकबूल अपने परिवार से झगड़ा कर घर से निकला था। भाई ने रात 10 बजे उसे कॉल भी किया था जिसमें वह बाद में आने की बात कर रहा था। इस बीच तड़के उसकी लाश मिली।