{"_id":"6ab12ae427a15987bd047f46","slug":"road-dust-becomes-a-nuisance-in-shiv-vihar-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1125-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शिव विहार में सड़क की धूल बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शिव विहार में सड़क की धूल बनी मुसीबत
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शिव विहार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र की सड़कों पर नियमित रूप से झाड़ू नहीं लगाए जाने के कारण धूल की मोटी परत जमा हो गई है। वाहनों के गुजरने से दिनभर धूल का गुबार उड़ता रहता है, इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
आरडब्ल्यूए सदस्य राकेश कुमार ने बताया कि इलाके में लंबे समय से सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। सड़कों पर जमी धूल वाहनों की आवाजाही से हवा में फैल जाती है, जिससे राहगीरों और आसपास रहने वालों को परेशानी होती है। शिव विहार के निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि धूल के कारण आंखों में जलन, एलर्जी और सांस लेने में परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने विभाग से जल्द कार्रवाई कर सफाई व्यवस्था सुधारने और धूल नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है। संवाद