फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man was found injured on the Jagatpur flyover and died during treatment.

Delhi NCR News: जगतपुर फ्लाईओवर पर घायल मिला युवक, इलाज के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में रविवार दोपहर एक युवक संदिग्ध हालात में जगतपुर फ्लाईओवर पर घायल मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आशीष (28) के रूप में हुई है।
आशीष के पिता ताराचंद ने अज्ञात लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस शुरुआती जांच में इसे सड़क हादसा बता रही है। वजीराबाद थाना पुलिस ने इस संबंध में सड़क हादसे का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार को एक युवक ने आशीष को ऑटो से संत परमानंद अस्पताल, सिविल लाइंस में भर्ती कराया था। बाद में परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल का मुआयना कर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और उस युवक से भी पूछताछ कर रही है जिसने घायल को अस्पताल पहुंचाया था।
जानकारी के अनुसार, आशीष परिवार के साथ गोपालपुर, उत्तरी दिल्ली में रहते थे। वह परचून की दुकान चलाते थे और परिवार में पत्नी, 10 वर्षीय बेटा और आठ वर्षीय बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed