{"_id":"6958e0e26a163949c90de772","slug":"a-young-man-was-fatally-attacked-with-a-knife-near-the-kondli-bridge-in-delhi-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: अज्ञात हमलावर ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में फेंका, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: अज्ञात हमलावर ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में फेंका, अस्पताल में भर्ती
Sat, 03 Jan 2026 02:57 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
कोंडली पुल के पास एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घायल युवक की पहचान जय प्रकाश (32) निवासी ओल्ड कोंडली, दिल्ली के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उसे पहले एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एलबीएस अस्पताल से एक घायल व्यक्ति के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी, जिसे कोंडली पुल के पास चाकू से चोटें आई थीं। पुलिस सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची, जहां पता चला कि घायल जय प्रकाश को एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। एम्स में भर्ती जय प्रकाश से प्रारंभिक पूछताछ की गई।
विज्ञापन
जिसमें उसने बताया कि कोंडली पुल के पास एक अनजान व्यक्ति ने उस पर हमला किया था। उसकी गंभीर चोटों के कारण डॉक्टर ने उसे बयान देने की स्थिति में नहीं पाया। डॉक्टर के अनुसार, युवक को लगी चोटें गंभीर हैं। हमलावर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हमलावर को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन