{"_id":"6a1478b3fd6330b85c082a7e","slug":"a-young-man-was-arrested-for-performing-stunts-with-his-car-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137986-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कार से स्टंट करने पर युवक पहुंचा हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कार से स्टंट करने पर युवक पहुंचा हवालात
विज्ञापन
- नबी करीम थाना पुलिस ने आरोपी को दबोचा, आरोपी नबी करीम का रहने वाला, पहले भी सड़क हादसों और झपटमारी के मामलों में रहा शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लोगों का जीवन खतरे में डालकर बीच सड़क पर कार से स्टंट कर रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंशु (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है।
आरोपी ने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम पर रील बनाई थी। वीडियो में आरोपी कार से डि्रफ्ट मारने के अलावा कार में हुक्का पीते हुए दिख रहा है। वायरल रील के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा है।
मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रही थी। उसमें दिख रहा था कि एक युवक सफेद रंग की स्विफ्ट कार से स्टंट कर रहा था। इसके साथ गाना भी चल रहा है। बाद में आरोपी कार में हुक्का पीता दिख रहा है।
विज्ञापन
टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पता चला कि आरोपी नबी करीम इलाके का रहने वाला है। उसके बाद नबी करीम थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। आरोपी पहले भी झपटमारी और सड़क हादसों के मामलों में आरोपी रह चुका है।