{"_id":"5aac70584f1c1b01768b5bd1","slug":"a-young-man-killed-his-wife-due-to-illicit-relations-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के थे अवैध संबंध, युवक ने उठाया ऐसा खतरनाक कदम, देखकर पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के थे अवैध संबंध, युवक ने उठाया ऐसा खतरनाक कदम, देखकर पुलिस भी हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के अवैध संबंध थे। इस पर युवक ने ऐसा खतरनाक कदम उठाया कि देखने वाले भी हैरान रह गए। घर के मंजर को देख पुलिस के भी होश उड़ गए।
घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी आफिया बेगम (25) की नारियल काटने वाले छुरे से अपनी 10 वर्षीय बेटी के सामने ही हत्या कर दी।
आरोपी नासिर (28) ने मां को बचाने के लिए आई बेटी पर भी छुरे से हमला किया। पत्नी की हत्या के बाद भाग रहे आरोपी को मकान मालिक और पड़ोसियों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से असम का रहने वाला नासिर अग्रवाल कालोनी, बाबा हरिदास नगर में पत्नी आफिया, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहता था। नासिर फलों की रेहड़ी लगाता था, जबकि आफिया घरों में काम करती थी। नासिर अक्सर चार-पांच दिन घर से गायब रहता था।

शोर-शराबा सुनकर उसकी बेटी की नींद खुल गई
आरोपी पति
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार रात वह घर पहुंचा और बच्चों को छत पर सोने भेज दिया। देर रात किसी बात पर पत्नी से उसका झगड़ा हुआ और उसने छुरे से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर उसकी बेटी की नींद खुल गई। उसने मां को बचाने का प्रयास किया तो नासिर ने उसके हाथ पर छुरे से हमला कर दिया।
इसके बाद वह अलग बैठ गई। आरोपी ने आफिया के सिर, गर्दन व अन्य हिस्सों को बुरी तरह काट दिया। उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों ने पकड़ लिया। आरोपी ने पुलिस से कहा कि आफिया के किसी अन्य युवक से संबंध थे। इसी वजह से उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है।