{"_id":"56050e4e8708101291b8dc5cd24404cb","slug":"a-workshop-employee-lost-his-four-fingers-under-press-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और हो गया उसके दाहिने हाथ का काम तमाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और हो गया उसके दाहिने हाथ का काम तमाम
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 20 Feb 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड इलाके की एक वर्कशॉप में काम करने के दौरान एक कर्मचारी की चार उंगलियां मशीन में आकर कट गईं।
विज्ञापन
घायल कर्मचारी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्मचारी ने वर्कशॉप मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
एनआइटी-तीन की नेहरू कॉलोनी में ओमप्रकाश यादव परिवार के साथ रहता है। वह बड़खल कॉलोनी में स्थित एक वर्कशॉप में पॉवर प्रेस पर काम करता है।
बुधवार को वर्कशॉप में काम कर रहा था, इसी दौरान पॉवर प्रेस के नीचे अचानक उसका दाहिना हाथ आने से चार उंगलियां कट गईं।
घटना के बाद घायल ओमप्रकाश ने वर्कशॉप मालिक हेमंत भारद्वाज के खिलाफ थाना सूरजकुंड में शिकायत दर्ज कराई है। कर्मचारी का आरोप है कि हेमंत उस पर ड्यूटी से अधिक समय तक काम करने का दबाव बनाता है। अधिक काम करने की वजह से ही हादसा हुआ है।