फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A worker died after falling from roof of a thread factory in Ghaziabad

UP: फैक्टरी की छत से गिरकर मजदूर की मौत, रात में साथियों के साथ सोने गया शिवम; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 29 Jun 2025 08:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 29 Jun 2025 08:31 PM IST
सार

गाजियाबाद में धागा फैक्टरी में मजदूर की छत से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
A worker died after falling from roof of a thread factory in Ghaziabad
धागा बनाने की फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-डी एक स्थित धागा बनाने की फैक्टरी की छत से गिरने पर शनिवार रात मजदूर शिवम तिवारी (24) की मौत हो गई। मजदूर अन्य साथियों के साथ सोने के लिए फैक्टरी की छत पर गया था। रविवार सुबह मजदूर फैक्टरी  के बराबर में जमीन पर पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


मूलरूप से इटावा के भरथना थाना क्षेत्र में रहने वाले शिवम तिवारी ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित धागा बनाने की फैक्टरी में काम करते थे। वह फैक्टरी में रहते थे। उनकी चाची रंजना ने बताया कि उन्हें सूचना दी गई कि उनके भतीजे शिवम तिवारी का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंची। मौके पर आकर पता चला कि शिवम तिवारी की छत से गिरने पर मौत हुई है। आरोप है कि जिस फैक्टरी से गिरने पर उनके भतीजे की मौत हुई है, उस फैक्टरी से हटा कर उनके भतीजे के शव को दूसरी फैक्टरी में लाया गया है। उन्होंने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि उनके भतीजे को अगर किसी ने मारा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने मामले में पुलिस को शिकायत दी है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिवम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा। फैक्टरी में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। शुरूआती पूछताछ में पता चला कि रात के समय शिवम तिवारी फैक्टरी की छत पर अन्य साथियों के साथ सोने के लिए गया था, लेकिन वह देर रात फोन पर बात कर रहा था। वह कैसे नीचे गिरा, किसी को पता नहीं है। सुबह के समय शिवम जमीन पर पड़ा हुआ मिला। शिवम को अस्पताल में भी ले गए थे। अस्पताल में शिवम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। फैक्टरी मालिक से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed