{"_id":"38f6c852d1a8f713e7c7033c426565d6","slug":"a-woman-went-to-the-hospital-suffering-from-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक और महिला पहुंची अस्पताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक और महिला पहुंची अस्पताल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 12 Feb 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को स्वाइन फ्लू एक महिला और दो संदिग्ध पीड़ितों का मामला सामने आया। एमएमजी अस्पताल में खेकड़ा बागपत की स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला एडमिट हुई।
विज्ञापन
इसके साथ ही साहिबाबाद के एक निजी अस्पताल के डायरेक्टर और उनकी पत्नी के लिए दवा लेने स्टाफ एमएमजी पहुंचा। हालांकि बाद में अस्पताल प्रबंधन ने स्वाइन फ्लू होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
एमएमजी अस्पताल में खेकड़ा बागपत की ऊषा( 45 ) को दोपहर में एडमिट किया गया जिन्हें देर शाम दिल्ली रेफर कर दिया गया। बागपत की यह मरीज पहले नोएडा के निजी अस्पताल में एडमिट हुई लेकिन उन्हें वहां दवा नहीं मिली।
विज्ञापन
उसके बाद गाजियाबाद लेकर आए जहां उन्हें एडमिट किया गया और दवा दी गई। सीएमएस जेपीएन सिंह ने बताया कि देर शाम उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया।
पांच संदिग्धों के सैंपल लिए गए
स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। सैंपल देने के लिए और दवा के लिए जनपद सहित बागपत हापुड़ आदि से भी मरीज आ रहे हैं। बुधवार को पांच संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए।
चिकित्सकों में भी दहशत
साहिबाबाद के प्राइवेट अस्पताल से संक्रामक रोग विभाग में 150 स्टाफ और सौ मरीजों के लिए दवा की डिमांड लेकर आए। अस्पताल के स्टाफ ने पहले हजार दवाओं की डिमांड की।
बाद में अपने अस्पताल के प्रबंधक और उनकी पत्नी के नाम पर दवा लेकर गए। उनका कहना था कि अस्पताल में लगातार सर्दी-जुकाम बुखार के मरीज आ रहे हैं इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए दवा दी जाए।
जीडी गोयनका में चला विशेष सफाई अभियान
जीडी गोयनका स्कूल में स्वाइन फ्लू के चार मामले प्रकाश में आने के बाद महानगर के स्कूल अलर्ट हो गए हैं। जीडी गोयनका में स्कूल की दो दिन की छुट्टी के बाद बुधवार को विशेष सफाई अभियान चला।
स्कूल के क्लासरूम, फर्नीचर, दीवारों, दरवाजों और बसों के साथ पूरे परिसर में साफ-सफाई हुई। इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन ऑफ गाजियाबाद के सर्कुलर के बाद स्कूलों ने नोटिस बोर्ड पर स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव की गाइडलाइन को नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया।
कई स्कूलों में सर्दी, जुकाम और खांसी से पीड़ित बच्चों को उपचार के लिए घर भेज दिया। साथ ही अभिभावकों को तबियत ठीक होने के बाद बच्चों को स्कूल भेजने की हिदायत दी।
जीडी गोयनका स्कूल के हाउसकीपिंग इंचार्ज प्रेमशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल में विशेष सफाई अभियान में 35 कर्मचारियों को लगाया गया है।