फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A woman waiting for a bus at a bus stand was hit by a car and died.

Delhi NCR News: स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
-उत्तम नगर इलाके की घटना, घायल दूसरे व्यक्ति का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन

-घटना को अंजाम देकर चालक कार समेत भागा, सीसीटीवी कैमरे से पहचान करने कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तम नगर इलाके में तेज रफ्तार कार ने स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही एक महिला समेत दो लोगों को टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत भाग गया। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान ममता नाम की 50 साल महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं 57 साल के मनमीत सिंह का इलाज चल रहा है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक की पहचान कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मनमीत सिंह पत्नी के साथ किरण गार्डन उत्तम नगर इलाके में किराये पर रहते हैं। वह रमेश नगर में डीएमएस बूथ चलाते हैं। उत्तम नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में मनमीत ने बताया कि 27 दिसंबर की सुबह छह बजे वह रमेश नगर जाने के लिए नवादा गांव के बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे, तभी हादसा हुआ। पुलिस पहुंची तो ममता की हालत गंभीर थी और वह बयान देने की हालत में नहीं थी। पुलिस ने मनमीत सिंह का बयान दर्ज कर लिया। कुछ देर बाद इलाज के दौरान ममता ने दम तोड़ दिया। पुलिस कार नंबर के जरिए चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article