फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a woman hanged himself in delhi

महिला ने लगाई फांसी, एक दिन पहले युवक ने दी थी जान, जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

Mon, 19 Mar 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 19 Mar 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
a woman hanged himself in delhi
फाइल फोटो
एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार को इसी मकान में रहने वाले युवक ने आत्महत्या कर ली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो चौंकाने वाला सच सामने आया। 
विज्ञापन


घटना देश की राजधानी दिल्ली में हुई। न्यू उस्मानपुर इलाके में रविवार सुबह 36 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शनिवार को इसी मकान में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगा ली थी। स्थानीय लोग इस मामले को दबी जमान में प्रेम प्रसंग से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह गौतमपुरी सी ब्लॉक में पति और तीन बच्चों के साथ रहने वाली हसीना (बदला नाम) के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि इसी मकान में रहने वाले मोहम्मद रहीस (26) ने शनिवार को फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

a woman hanged himself in delhi
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि तीन-चार साल से हसीना का परिवार और रहीस इसी मकान में रहते थे। हसीना और रहीस में बातचीत होती थी। कुछ दिन से हसीना रहीस से दूरी बना रही थी। जांच में पुलिस को पता चला है कि घटना के समय हसीना का पति दूध लाने गया था। 

हसीना ने ढाई साल की बच्ची के सामने फांसी लगाई। पुलिस को यह भी पता चला है कि हसीना ने खुदकुशी से पहले अपनी भाभी से फोन पर बात की थी। पुलिस उसकी भाभी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed