फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A woman died under suspicious circumstances in Delhi s Kalyanpuri area

सवालों के घेरे में महिला की मौत: संदिग्ध हालत में विवाहिता ने तोड़ा दम, शरीर पर मिले निशान हैवानियत की दास्तां कर रहें बयां

Thu, 16 Jun 2022 10:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 16 Jun 2022 10:47 PM IST
सार

दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के घरवालों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने फांसी लगाई है, फिलहाल उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन
A woman died under suspicious circumstances in Delhi s Kalyanpuri area
मृतका पूजा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में गुरुवार दोपहर एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त पूजा (27) के रूप में हुई है। परिजनों ने उसकी पिटाई करने के बाद हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पूजा के शरीर पर चोटों के निशान है। हत्या करने से पूर्व उसे बुरी तरह पीटा गया है। वहीं मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृतका की मौत की सही वजहों का पता चल पाएगा। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पूजा अपने पति नरेंद्र के साथ खिचड़ीपुर इलाके में रहती थी। तीन साल पहले नरेंद्र से पूजा की दूसरी शादी हुई थी। पहले पति से पूजा को 9 साल का बेटा है जो अपनी नानी के साथ खिचड़ीपुर में ही रहता है। नरेंद्र से पूजा को डेढ़ साल का एक बेटा है। नरेंद्र कारपेंटर का काम करता है। पूजा की बहन आरती ने बताया कि गुरुवार दोपहर के समय पूजा के जेठ राजकुमार का कॉल आया था। उसने पूजा के फांसी लगाकर खुदकुशी करने की खबर दी। परिवार वहां पहुंचा तो पूजा के शरीर पर चोट के निशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामे के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूजा की बहन आरती ने बताया कि उसकी बहन को ससुराल में मारा-पीटा जाता था। वह आत्महत्या नहीं कर सकती। उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। बाद में शव को फंदे से लटकाया गया है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed