फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रंगों, मुखौटों और गुलाल से अटे दिल्ली के बाजार, चीनी पिचकारियों पर भारी देसी पिचकारी  

Sun, 25 Feb 2018 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Feb 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
a verity of colours, Gulal and pichkari in Delhi's market

 होली में इस बार भी चीन की पिचकारियों की धमक है। पूरा सदर बाजार, कुतुब रोड, चांदनी चौक चीनी पिचकारी और रंगों से अटा है।वहीं, दुकानदारों का दावा है कि इन चीनी पिचकारियों को देसी पिचकारी खूब टक्कर दे रहे हैं। देखने में खूबसूरत और खराब नहीं होने के दावे के साथ लोकल प्रोडक्ट डटे हुए हैं।


चारो तरफ रंग, गुलाल, पिचकारी, गिफ्ट पैक, स्नो स्प्रे, होली टोपी, म्यूजिकल पिचकारी, गुलाल पिचकारी की बिक्री हो रही है। सदर बाजार में जीत संस के दुकानदार मंटू व गोल्डी का कहना है कि गुलाल वाली पिचकारी का इन दिनों खास क्रेज है।

इसमें रंग की जगह गुलाल निकलता है। स्पाइडर मैन, डबल धार वाली पिचकारी, मूविंग गन, बटर फ्लाई, बार्बी पिचकारी का भी बच्चों में खास क्रेज है। व्यापारी विनोद कुमार चोपड़ा का कहना है कि थोक मार्केट में पिचकारी के मूल्य में इस बार वृद्धि हुई है।

जिससे यह खुदरा बाजार में भी महंगा हुआ है। सौ से लेकर आठ सौ रुपये तक के थोक बाजार में मिलने वाली पिचकारियों की कीमत खुदरा बाजार में पंद्रह से तीस प्रतिशत तक बढ़ जाती है। 
(सभी फोटो - जी पाल/अमर उजाला)

a verity of colours, Gulal and pichkari in Delhi's market
holi
पिचकारी गन की है धूम 
 एक ऐसी पिचकारी जिसकी आवाज गन जैसी है, लेकिन इसमें रंग निकलता है। इस तरह के आकर्षित करने वाले प्रोडक्ट बाजार में मौजूद हैं। इनमें रॉकेट लांचर, मिसाइल, मशीन गन, बटर फ्लाई गन, मूविंग गन शामिल हैं। बता दें कि यहां राकेट लांचर से बारूद नहीं निकलते है। मिसाइलों की तरह आवाज होती है लेकिन रंगों के फुहारें निकलतें हैं जो दूर तक भिगोने की ताकत रखते हैं। 

म्यूजिकल पिचकारी भी है बाजार में 
म्यूजिकल पिचकारी जिसका नाम पिंक डॉली पंप है। इससे पानी के साथ ही रंग बरसे गाने के धुन भी निकलती है। इसकी कीमत थोक में दो सौ रुपये है। बच्चे इसे काफी पसंद कर रहे है। मोदी करंसी, डोरीमोन, त्रिशूल, तलवार-कटार और खुकरी की शक्ल में भी पिचकारी बाजारों में मौजूद हैं। 
 
a verity of colours, Gulal and pichkari in Delhi's market
holi
गुलाल निकालती पिचकारी 
पानी वाली पिचकारियों का आपने खूब इस्तेमाल किया होगा। लेकिन इस बार ऐसी पिचकारी बाजार में आई है जिसमें से रंग नहीं गुलाल निकलता है। थोक में इसकी कीमत दो सौ रुपये है। 

गुब्बारे भी आकर्षण का केंद्र 
दिल्ली में गुब्बारे मारकर होली खेलने का जबरदस्त चलन है। बाजार में अब ऐसे भी गुब्बारे है जिन्हें नलके में लगाने पर एक साथ सौ गुब्बारों में पानी भर जाता है। इस गुब्बारे को बांधने की भी जरूरत नहीं है। थोक बाजार में 30 रुपये प्रति पैकेट इस तरह के पानी वाले गुब्बारे मिले रहे है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed