{"_id":"67ded5cb331ce790e800644c","slug":"a-teenager-tried-to-misdeed-a-nine-year-old-girlin-bulandshahr-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रुपये का लालच दे नौ साल की बच्ची को कमरे में ले गया किशोर, की गंदी हरकत; रोती हुई मां के पास पहुंची मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रुपये का लालच दे नौ साल की बच्ची को कमरे में ले गया किशोर, की गंदी हरकत; रोती हुई मां के पास पहुंची मासूम
Sat, 22 Mar 2025 08:54 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू (बुलंदशहर)
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 22 Mar 2025 08:54 PM IST
सार
बुलंदशहर जिले में एक किशोरी ने नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मामले में बच्ची की मां ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
child crime
- फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विस्तार
पहासू थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक किशोर ने कमरे में बंद कर नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची ने रोते हुए घर पर आकर आपबीती बताई। इसके बाद बच्ची की मां ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव निवासी महिला ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे उनकी नौ वर्षीय बेटी घर के बाहर ही खेल रही थी, तभी गांव में रहने वाला 14 वर्षीय किशोर वहां आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद आरोपी रुपये का लालच देकर बच्ची को गांव के बाहर एक ग्रामीण के नलकूप के कमरे में ले गया, जहां पर बच्ची के कपड़े उतार कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
बच्ची ने शोर मचाया और इसके बाद वह वहां से भागकर घर आ गई। बच्ची ने रोते हुए घर पर अपनी मां से आपबीती बताई। इसके बाद महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ शिकारपुर शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। इसमें तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी किशोर की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन