फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A tantrik misdeed with a nine year old girl on the pretext of exorcising her

Delhi: झाड़ फूंक के नाम पर नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, 51 रु थमाकर बोला तांत्रिक- जाओ पापा ठीक हो जाएंगे

Tue, 27 Aug 2024 10:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 27 Aug 2024 10:28 PM IST
सार

घटना के बारे में आस-पास के लोगों को पता चली। लोगों ने बदनामी के डर से पीड़ित परिवार को शिकायत नहीं करने के लिए कहा। लेकिन मंगलवार सुबह बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर घटना की शिकायत पुलिस से की गई। 

विज्ञापन
A tantrik misdeed with a nine year old girl on the pretext of exorcising her
तांत्रिक ने नौ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म - फोटो : iStock

विस्तार

दिल्ली के कंझावला इलाके में झाड़ फूंक के बहाने बुलाकर 51 साल के व्यक्ति ने नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की तबीयत खराब होने के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में घटना की शिकायत की। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कब्रिस्तान में रहता है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बच्ची परिवार के साथ कंझावला इलाके में रहती है। उसके परिवार में पिता, बड़ी बहन, एक छोटी बहन और भाई है। उसकी मां का देहांत हो चुका है। पिता को भी गंभीर बीमारी है। वह इलाके में फल की रेहड़ी लगाते हैं। वहीं आरोपी इलाके के कब्रिस्तान में रहता है और वह परिवार का परिचित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची ने पुलिस को बताया कि आरोपी सोमवार को उसके घर आया था। उसने पिता को बताया कि बच्ची को राशन लेने भेज देना। उसका कुछ झाड़ फूंक भी करनी है। पिता ने बच्ची की जगह पर अपने बेटे को उसके पास भेज दिया। बच्चा राशन लेकर आ गया। लेकिन आरोपी ने बच्ची को झाड़ फूंक करने के बहाने बुलाया। उसने बताया कि झाड़फूंक करने से उसके पिता की तबीयत ठीक हो जाएगी। 

विज्ञापन

आरोप है कि वहां पहुंचने पर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब वह घर पहुंची तो उसकी तबीयत खराब हो गई। बड़ी बहन ने पूछताछ की। बच्ची ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने किसी से कुछ नहीं बताने के लिए कहा है। उसने बच्ची को 51 रुपये दिए और कहा कि किसी को बताया तो उसकी पिता की मौत हो जाएगी। 

घटना के बारे में आस-पास के लोगों को पता चली। लोगों ने बदनामी के डर से पीड़ित परिवार को शिकायत नहीं करने के लिए कहा। लेकिन मंगलवार सुबह बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची का इलाज करवाने के बाद उसके बयान पर दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed