फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A study centre on Chhatrapati Shivaji Maharaj will be established in JNU

Delhi NCR News: जेएनयू में छत्रपति शिवाजी महाराज पर अध्ययन केंद्र होगा स्थापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रखेंगे आधारशिला
विज्ञापन

दस करोड़ रुपये की लागत से केंद्र होगा तैयार

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पढ़ने वाले छात्र मराठी भाषा, साहित्य, संस्कृति और मराठा योद्धाओं के इतिहास से रूबरू हो सकेंगे। इसके लिए छत्रपति शिवाजी महाराज विशेष सुरक्षा एवं सामारिक अध्ययन केंद्र बनाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस केंद्र की आधारशिला रखेंगे। केंद्र का निर्माण स्कूल ऑफ इंटनरेशनल स्टडीज के ब्लॉक तीन में होगा।


केंद्र की आधारशिला के मौके पर जेएनयू में मराठी भाषा साहित्य और संस्कृति के लिए कुसुमाग्रज विशेष केंद्र का भी उद्घाटन किया जाएगा। इस समारोह में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री अजित पवार सहित महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट के कई दूसरे मंत्री उपस्थित रहेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेएनयू में केंद्र स्थापित करने के लिए करीब दस करोड़ रुपये की राशि महाराष्ट्र सरकार ने आवंटित की है। ऐसा पहली बार है कि जेएनयू में किसी ऐतिहासिक व्यक्तित्व पर केंद्रित अध्ययन की शुरुआत हो रही है। समारोह के लिए जेएनयू प्रशासन ने अंग्रेजी और मराठी भाषा में निमंत्रण पत्र तैयार करवाएं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed