फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A state-of-the-art gym will be built at the PSOI Club at a cost of Rs 2 crore

Delhi NCR News: पीएसओआई क्लब में 2 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक जिम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
- फिट इंडिया और विकसित भारत 2047 के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए छह माह में परियोजना पूर्ण करने का लक्ष्य
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने शनिवार को चाणक्यपुरी स्थित पालिका सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (पीएसओआई) क्लब में अत्याधुनिक जिम निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया। यह जिम नेहरू पार्क परिसर में विकसित किया जाएगा। बताया कि करीब दो करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना को छह माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

चहल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया और विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने में शारीरिक फिटनेस की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक फिटनेस सुविधाओं का विकास समय की आवश्यकता है। एनडीएमसी के अनुसार लगभग 252 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनने वाले इस जिम में आधुनिक व्यायाम सुविधाओं के साथ स्वागत कक्ष, विशेष फिटनेस फ्लोरिंग, वातानुकूलन, ऊर्जा दक्ष प्रकाश व्यवस्था, उन्नत विद्युत प्रणाली और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना में भवन निर्माण, वाटरप्रूफिंग, दरवाजे-खिड़कियां तथा अन्य बुनियादी ढांचे का भी निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed