{"_id":"69a701a6215b6747e60ca8c5","slug":"a-small-cylinder-exploded-after-a-leak-burning-four-people-including-an-innocent-child-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-126462-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रिसाव के बाद छोटे सिलिंडर में धमाका, मासूम सहित चार लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रिसाव के बाद छोटे सिलिंडर में धमाका, मासूम सहित चार लोग झुलसे
विज्ञापन
-झुलसने वालों में तीन महिला शामिल, स्वरूप नगर इलाके की घटना, घायलों का चल रहा इलाज
-पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वरूप नगर इलाके में मंगलवार को दोपहर रिसाव के बाद सिलिंडर में धमाका होने से एक मासूम सहित चार लोग झुलस गए। घायलों में तीन महिला शामिल हैं। सभी घायलों को पास के बुराड़ी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पता चला कि छोटे गैस सिलिंडर में रिसाव की वजह से उसमें धमाका हुआ। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे स्वरूप नगर थाना पुलिस को एफ ब्लॉक के एक मकान में सिलिंडर धमाका होने और कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घटना इमारत की तीसरी मंजिल पर हुआ था। पीसीआर कर्मी एक मासूम सहित चार लोगों को पास के बुराड़ी अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। जांच में पता चला कि जिस कमरे में विस्फोट हुआ वहां सविता आठ साल के मासूम कार्तिक और अपने पति के साथ रह रही है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अस्पताल पहुंची। जहां सविता, कार्तिक और इमारत की दूसरी मंजिल पर रहने वाली दो महिला सुनीता और किरण का इलाज चल रहा था। जांच में पता चला कि सविता चालीस फीसदी, कार्तिक साढ़े चार फीसदी, सुनीता 65 फीसदी और किरण 27 फीसदी झुलस गए हैं। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
छानबीन में पता चला कि सविता दोपहर में खाना बनाने गई थी। छाेटे गैस सिलिंडर में पहले से रिसाव हो रहा था। माचिस जलाते ही उसमें आग लग गई। आग बुझाने के लिए सविता ने शोर मचाया। शोर सुनकर दूसरी मंजिल पर रहने वाली सुनीता और किरण वहां पहुंची। उनके वहां पहुंचते ही अचानक सिलिंडर में जोरदार धमाका हो गया और चारों इनके चपेट में आ कर घायल हो गए। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।