{"_id":"5b858a7a42c7924667531733","slug":"a-six-year-old-girl-allegedly-molested-by-school-van-driver-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में निजी स्कूल में 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत, वैन चालक ने की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में निजी स्कूल में 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत, वैन चालक ने की दरिंदगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली में पालम इलाके में विशेष सक्षम छह साल की बच्ची के साथ स्कूल वैन के चालक ने छेड़छाड़ की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, छह साल की बच्ची विशेष सक्षम बच्चों के स्कूल में पढ़ती है। वह घर से वैन में स्कूल जाती है। गत 23 अगस्त को बच्ची ने अपनी मां को बताया कि वैन के चालक उसके साथ गलत हरकत की है।
परिजन बच्ची को लेकर स्कूल पहुंचे और घटना की जानकारी स्कूल प्रशासन को दी। परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।
सोमवार को परिजन बच्ची को लेकर स्कूल पहुंचे तो वैन में बैठे तीन चालकों को देखकर बच्ची ने आरोपी की पहचान कर ली। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक त्रिलोकपुरी निवासी 26 वर्षीय मोनू को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस वैन से बच्ची स्कूल जाती और आती है, उसमें एक महिला अटेंडेंट भी रहती है।
पुलिस का कहना है कि बच्ची के साथ छेड़छाड़ वैन में नहीं, बल्कि स्कूल परिसर में हुई है। पुलिस स्कूल के सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। पुलिस स्कूल प्रशासन से भी वारदात के संबंध में पूछताछ कर रही है।