फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A separate lane will be constructed for Kanwariyas on the service lane of the Delhi-Jaipur Highway

Delhi NCR News: दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन पर कांवड़ियों के लिए बनेगी अलग लेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- पुलिस कर रही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुचारू यातायात के लिए रूट प्लान तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सरहौल टोल से जयपुर की ओर जाने वाले कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन के लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) की सर्विस लेन पर अलग से मार्ग बनाया जाएगा। यातायात पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा को बिना किसी परेशानी के सरहौल बॉर्डर से जयपुर की ओर गुरुग्राम जिले की सीमा तक पूरा कराया जाएगा।
गुरुग्राम में सरहौल बॉर्डर से जयपुर की ओर और राजीव चौक से सोहना रोड पर कांवड़ियों के लिए सर्विस रोड पर कोन व रस्सी लगाकर अलग से लेन बनाई जाएगी। कांवड़ यात्रा 24 घंटे चलती है, ऐसे में रात के समय कांवड़ियों की सुरक्षा की दृष्टि से लेन पर रिफ्लेक्टर टेप भी लगाई जाएंगी। इससे सर्विस लेन पर चलने वाले वाहन चालक रात के समय दूर से ही कांवड़ियों के लिए बनाई गई लेन देख सकेंगे।
विज्ञापन

कांवड़ियों के लिए अलग से लेन बनाने के लिए यातायात पुलिस के अधिकारी हाईवे की सर्विस लेन पर व्यवस्था देख रहे हैं। कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद सर्विस लेन से अन्य सड़कों पर आने-जाने वाले वाहनों के लिए सभी चौक पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती भी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी योजना बनाई जा रही है, ताकि कांवड़ियों को परेशानी न हो और यातायात भी सुचारू तौर पर चलता रहे। कांवड़ यात्रा के रूट पर यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किए जाएंगे, इसके लिए भी सड़कों के पॉइंट का आकलन किया जा रहा है। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed