दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित कैलाश हिल इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घरेलू सहायक पर मुख्य रूप से संदेह जताया जा रहा है, जो वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है।
दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की हत्या: फोन चार्जर की तार से गला घोंटा, दुष्कर्म की आशंका; पुराने नौकर पर शक
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:04 PM IST
सार
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक घर में आईआरएस के एक वरिष्ठ अधिकारी की बेटी का शव मिला है। दुष्कर्म के बाद हत्या की भी आशंका जताई जा रही है।पुलिस को घर में पहले काम करने वाले नौकर पर हत्या का शक है, जिसे करीब डेढ़ महीने पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन