{"_id":"6970fed7bccd77355f0bd11f","slug":"a-seminar-on-one-nation-one-election-was-held-at-aurobindo-college-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-121145-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अरबिंदो कॉलेज में वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर हुई संगोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अरबिंदो कॉलेज में वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर हुई संगोष्ठी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध अरबिंदो कॉलेज में बुधवार को वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर एक संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी देश के समकालीन राजनीतिक एवं चुनावी सुधारों पर केंद्रित थी। जिसमें लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक सशक्त और विकासोन्मुख बनाने पर गहन चर्चा हुई। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो रेखा सक्सेना, जवाहर लाल नेहरू राजनीति अध्ययन केंद्र प्रमुख प्रो हिमांशु रॉय, कॉलेज प्राचार्य प्रो अरुण चौधरी व कॉलेज राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ प्रशांत बड़वाल उपस्थित रहे।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो अरुण चौधरी ने कार्यक्रम में कहा कि एक साथ चुनाव कराए जाने से न केवल समय धन और प्रशासनिक संसाधनों की बचत होगी बल्कि इससे शासन की निरंतरता और नीतिगत स्थिरता भी सुनिश्चित होगी। बार-बार होने वाले चुनावों के कारण विकास कार्यों में जो व्यवधान आता है, वन नेशन, वन इलेक्शन उस बाधा को दूर करने में सहायक सिद्ध हो सकता है। इससे सरकारें अधिक समय तक विकास, सुशासन और जनकल्याण पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।