फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A retired Army brigadier & his wife dead in Gautam Budh Nagar 

घर में लगी आग, ब्रिगेडियर और पत्नी की दम घुटने से मौत, नोएडा की घटना

Sat, 19 Dec 2020 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Dec 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
A retired Army brigadier & his wife dead in Gautam Budh Nagar 
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : डेमो

सेक्टर-29 स्थित घर में शुक्रवार रात आग लगने से ब्रिगेडियर आरपी सिंह (84) (अवकाश प्राप्त) और उनकी पत्नी मालती सिंह (76) की दम घुटने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियाें ने करीब 1 घंटे में आग पर काबू पा लिया। दमकल से पहले पीआरवी सवार पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर पति-पत्नी को घर से निकाल कर कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-34 निवासी बेटा कर्नल रवि कुमार (अवकाश प्राप्त) और सेक्टर-29 निवासी बेटी और दामाद मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


सेक्टर-29 के एच-92 मकान में ब्रिगेडियर आरपी सिंह (अवकाश प्राप्त) और उनकी पत्नी मालती सिंह रहती थीं। शुक्रवार रात करीब 8:45 बजे घर के स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। पूरे घर में धुआं भर गया। इससे आरपी सिंह और मालती सिंह बेहोश हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घर से धुआं निकलते देख इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। खबर मिलते ही पीआरवी सवार पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए पुलिसकर्मियों ने पति-पत्नी को रेस्क्यू कर सेक्टर-27 के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल आग लगने की कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी खिड़की और दरवाजे थे बंद
पुलिस के मुताबिक घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद थे। आग लगने के बाद धुआं तेजी से घर में फैल गया। दंपती को घर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। जिसके कारण उनका दम घुट गया।

हीटर जलाने की आशंका से इनकार नहीं
पुलिस ठंड से बचाव के लिए जलाए गए हीटर से आग लगने की आशंका से इनकार नहीं कर रही है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि बुजुर्ग दंपती को आग लगने का पता नहीं चल पाया। आग का पता लगने से पहले ही घर में धुआं भर चुका था।


शुक्रवार रात करीब 8:45 बजे सेक्टर-29 स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन विभाग के मौके पर पहुंचने से पहले ही पुलिसकर्मी बुजुर्ग दंपती को निकाल कर अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
- संजीव कुमार, अग्निशमन अधिकारी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed