फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A raging fire in the petrol tank of the car, six people Scorched

कार की पेट्रोल की टंकी में लगी भीषण आग, छह लोग झुलसे

Tue, 07 Feb 2017 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 07 Feb 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
A raging fire in the petrol tank of the car, six people Scorched
मौके पर पहुंचकर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

 तिकोना पार्क स्थित मोटर रिपेयरिंग मार्केट में सोमवार दोपहर वेल्डिंग करते समय कार की पेट्रोल टंकी में आग लग गई। हादसे में दुकान मालिक सहित छह लोग झुलस गए।

विज्ञापन


नाजुक होने की वजह से बीके सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पांच लोगों को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया। घटना की शिकायत फिलहाल किसी ने नहीं दी है लेकिन कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन



मोटर रिपेयरिंग मार्केट में एसी नगर निवासी नरेंद्र सिंह नागर की डेंटिंग पेंटिंग की दुकान है। उनके यहां बडख़ल निवासी इमरान (22), नासिर (22) और सलाउद्दीन (24) डेंटिंग पेंटिंग और वेल्डिंग का काम करते हैं, जबकि बिलाल (15) और कामिल (17) काम सीखते हैं। सोमवार को उनके यहां पेट्रोल टंकी की लीकेज ठीक करवाने के लिए एक कार भेजी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं

A raging fire in the petrol tank of the car, six people Scorched
मौके पर पहुंचकर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
नरेंद्र सिंह के मुताबिक कारीगरों ने पेट्रोल टंकी खोलकर कार से बाहर की लेकिन उसे खाली करना भूल गए। जैसे ही वेल्डिंग से स्पार्किंग हुई, पेट्रोल से भरी टंकी में तेज धमाके के साथ आग लग गई। टंकी से जलते हुए पेट्रोल की चपेट में बिलाल, सलाउद्दीन और कामिल गंभीर रूप से झुलस गए।


उन्हें बचाने आए नासिर, नरेंद्र और इमरान भी लपटों की चपेट में आने से काफी झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर आस पास काम कर रहे अन्य कारीगर भी दौड़कर मौके पर पहुंचे, किसी तरह आग पर काबू पाने के बाद सभी को बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। नरेंद्र के अलावा सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।


कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार भड़ाना ने बताया कि उन्हें शिकायत नहीं मिली है लेकिन घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मोटर मार्केट में 150 से अधिक डेंटिंग, पेंटिंग, वेल्डिंग और रिपेयरिंग की दुकानें हैं। बावजूद इसमें सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। आग से बचाव के साधन के नाम पर बाजार के बीच में एक सरकारी पाइप लगा है जिसका उपयोग पेयजल आपूर्ति के रूप में किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed