फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A punk brutal murderer of BJP MLA arrested.

बीजेपी विधायक की नृशंस हत्या करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2015 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 08 Nov 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
A punk brutal murderer of BJP MLA arrested.

उत्तर भारत के सबसे दुर्दांत बावरिया गैंग के मोस्ट वांटेड बदमाश राज किशोर और काले प्रधान को गिरफ्तार करने में एसटीएफ नोएडा को बड़ी सफलता मिली है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि हवा सिंह का ये गैंग अमूमन सर्दियों में वारदात को अंजाम देता है और लूटपाट के बाद नृशंस हत्या के लिए जाना जाता है। गिरफ्तार बदमाशों पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लूटपाट और हत्या के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


इन्होंने वर्ष 2000 में सहारनपुर में बीजेपी विधायक निर्भय पाल शर्मा की नृशंस हत्या की थी। फिलहाल निर्भय पाल शर्मा के पुत्र राघव लखन पाल शर्मा सहारनपुर से भाजपा सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में वारदात करने का थी योजना

A punk brutal murderer of BJP MLA arrested.

साल 2000 में ही बावरिया गैंग ने इन गुर्गों ने चेयरमैन सिधौंली सीतापुर के घर डकैती के दौरान नृशंस हत्या की थी। इन खूखांर बदमाशों पर गोंडा, सीतापुर, सहारनपुर, लखीमपुर खीरी, फरूखाबाद, एटा और मध्य प्रदेश में भी ऐसे ही डकैती और नृशंस हत्याओं के मामले दर्ज हैं।

राज किशोर पर जालौन से दस हजार का इनाम है। जानकारी के मुताबिक 20 साल लंबे अपराधिक समय में किशोर पहली बार गिरफ्तार हुआ है। राज किशोर के साथ धर्मेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया है।

बावरिया गैंग में हवा सिंह के संरक्षण में ये बदमाश लखनऊ में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed