फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a pregnant woman body found in suitcase in ghaziabad of uttar pradesh

गर्भवती महिला की बेरहमी से हत्या, शव सूटकेस में बंदकर नाले में फेंका

Thu, 12 Apr 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Apr 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
a pregnant woman body found in suitcase in ghaziabad of uttar pradesh
युवती की हत्या कर सुटकेस में डाला शव - फोटो : अमर उजाला

नाले में एक सूटकेस पड़ा था। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए उस सूटकेस के अंदर क्या निकला। 

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना इलाके से शनिवार को लापता महिला की हत्या कर शव सूटकेस में बंद कर गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम के पास कनावनी में नाले में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन ने शव की शिनाख्त की। मामले में बिसरख पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


महिला ने पिछले साल ही प्रेम विवाह किया था। परिजनों के अनुसार महिला का पति पांच लाख रुपये और कार न मिलने से नाराज था। वह पांच माह की गर्भवती भी थी। सीओ इंदिरापुरम धर्मेंद्र चौहान के मुताबिक मंगलवार शाम कनावनी के पास नाले में सूटकेस में शव मिलने की सूचना मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम विवाह किया, अब सूटकेस में मिला शव

a pregnant woman body found in suitcase in ghaziabad of uttar pradesh
murder - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त की कोशिश की। बाद में बिसरख पुलिस की सूचना पर मंगलवार रात 9:30 बजे परिजन इंदिरापुरम थाने पहुंचे और महिला की पहचान माला (24) पत्नी शिवम निवासी टिगरी मोड़ थाना बिसरख ग्रेटर नोएडा के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जो शादी में दिया था सूटकेस, उसी में मारकर डाला
माला के भांजे गौरव ने बताया जिस सूटकेस में लाश मिली, वह माला को शादी में दिया था। परिजनों का कहना है कि महिला के पति ने अपने भाई, मां व पिता के साथ मिलकर माला की गला घोंटकर हत्या की है।

सूटकेस में माला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने आसपास के थानों में मामला खंगाल रही थी, लेकिन पता नहीं लगा। परिजनों को एक व्यक्ति के माध्यम से अज्ञात महिला का शव मिलने की जानकारी मिली। तब वह थाने पहुंचे।

शिवम और माला की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी

a pregnant woman body found in suitcase in ghaziabad of uttar pradesh
सूटकेस में मिली महिला की लाश - फोटो : अमर उजाला

शिवम और माला की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती, प्यार और फिर शादी में दोनों परिवार की सहमति से हुई। माला के मायके वालों के मुताबिक वह पांच माह की गर्भवती थी। माला के भांजे गौरव के मुताबिक गौरव ने बताया कि माला ने एमकॉम तक पढ़ाई की थी। 

वह विजय नगर बाइपास पर मायके में बच्चों को घर पर ही ट्यूशन पढ़ाती थी। वर्ष 2016 में फेसबुक पर माला की दोस्ती शिवम से हुई। शिवम एक मॉल में सेल्समैन है। दोनों के परिजनों ने धूमधाम से नवंबर 2017 में प्रेम विवाह किया था। 

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद शिवम माला को दहेज के लिए परेशान करता था। आए दिन उससे मारपीट करता रहता था। जिस सूटकेस में शव मिला, वह माला को शादी में दिया गया था। शिवम माला को लेकर ग्रेटर नोएडा में आ गया था। वह हैबतपुर में किराए का मकान लेकर रहता था। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed