{"_id":"687954171704c85028055ca0","slug":"a-person-who-came-out-to-check-the-punctured-car-was-crushed-to-death-by-a-truck-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-97886-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कार पंक्चर होने पर देखने निकले व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कार पंक्चर होने पर देखने निकले व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
आउटर रिंग रोड पर मंगलवार रात दो बजे हुआ हादसा, बेटे की फीस जमा कर लौट रहा था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आउटर रिंग रोड स्थित सलीमगढ़ फ्लाईओवर पर मंगलवार देर रात दो बजे एक ट्रक ने दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी ट्रक समेत मौके से भाग गया। घायलों के साथ कार में मौजूद परिजन उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर ले गए जहां महेंद्रपाल (47) निवासी पलवल हरियाणा को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं इनके भाई संदीप कुमार को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है और मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि महेंद्रपाल परिवार के साथ पलवल, हरियाणा में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी उमावती देवी, दो बेटे हरकेश कुमार और प्रवेश कुमार है। महेंद्र सेना से रिटायर हैं। वर्ष 2017 में सेवानिवृत्त होने के बाद वह पलवल में आंगनबाड़ी में नौकरी कर रहे थे। उनका बेटा हरकेश चंडीगढ़, विश्वविद्यालय से बीटेक कर रहा है। सोमवार को वह पलवल से उसकी फीस जमा कराने अपनी कार से चंडीगढ़ गए थे। इनके साथ हरकेश, महेंद्रपाल के भाई संदीप और हरकेश की मौसी का बेटा था। मंगलवार देर रात करीब 2 बजे आईएसबीटी से निकलने के बाद आईटीओ की ओर जाते समय सलीमगढ़ फ्लाईओवर पर इनकी कार पंक्चर हो गई। महेंद्र और संदीप कार से निकलकर देखने लगे। इस बीच पीछे से आए ट्रक ने दोनों भाई को टक्कर मार दी। हरकेश पिता व चाचा को लेकर एम्स ट्रामा सेंटर पहुंचा, जहां महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।