फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A person died after being hit by a canter in Ghaziabad

Ghaziabad: कैंटर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक फरार; पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 10 May 2025 08:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 10 May 2025 08:45 PM IST
सार

गाजियाबाद के रोहन एन्कलेव में कैंटर की टक्कर से मोहम्मद जाहिद की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने कैंटर जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A person died after being hit by a canter in Ghaziabad
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेव सिटी क्षेत्र में एक कैंटर की चपेट में आने से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने कैंटर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त (वेव सिटी) प्रियाश्री पाल ने बताया कि देर रात रोहन एन्कलेव, डासना में एक व्यक्ति को कैंटर से टक्कर लगने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को संतोष अस्पताल, गाजियाबाद में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। मृतक की पहचान मोहम्मद जाहिद (52) पुत्ररमजानी निवासी रोहन एन्कलेव, डासना, वेव सिटी के रूप में हुई। 
विज्ञापन


मृतक के भाई शाहिद, पुत्र रमजानी, निवासी घोंडा, भजनपुरा, दिल्ली ने कैंटर के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है और चालक की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed