फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a Old woman brutally killed in Delhi

बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, शव को देखकर सिहर उठी पुलिस

Wed, 11 Apr 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Apr 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
a Old woman brutally killed in Delhi
फाइल फोटो

रात में जब बेटा घर पहुंचा तो बाहर से दरवाजे में ताला लगा था। जब बेटे ने ताला तोड़ा तो पैरों तले जमीन खिसक गई, जानिए घर के अंदर क्या था।

विज्ञापन


घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। विवेक विहार इलाके में 74 साल की बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त लीना तहलियानी (74) के रूप में हुई है। सोमवार देर रात को लीना का शव उनके घर में पड़ा हुआ मिला। वारदात के समय वह अपने घर पर अकेली थी। 
विज्ञापन


देर रात को बेटे के घर पहुंचने पर हत्या का पता चला। घर का सामान बिखरा हुआ मिला है। पुलिस आशंका जता रही है कि लूटपाट के इरादे से उनकी हत्या की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है। पुलिस गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लीना अपने परिवार के साथ ए-40 झिलमिल कॉलोनी, विवेक विहार में रहती थी। इनके परिवार में बेटा भीष्म तहलियानी, उसकी पत्नी व दो पोते हैं। कई साल पहले लीना की पति की मौत हो चुकी है। 

a Old woman brutally killed in Delhi
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

लीना ग्राउंड फ्लोर पर अकेली रहती थीं, जबकि बेटा पहली मंजिल पर रहता है। ऊपर की मंजिल पर भीष्म के बच्चे रहते हैं। भीष्म एक बड़े मीडिया हाउस में वरिष्ठ अधिकारी हैं। रविवार को भीष्म की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। सोमवार को भीष्म भी अपने काम से निकल गए। 

देर रात घर पहुंचे तो ग्राउंड फ्लोर पर ताला लगा था। भीष्म इसे नजरअंदाज कर अपने फ्लोर पर चले गए। इधर देर रात को भी ग्राउंड फ्लोर पर ताला लगा देखकर उन्हें कुछ शक हुआ। 

भीष्म ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ताला तोड़ा तो किचन से खून से लथपथ लीना का शव बरामद हुआ। 

a Old woman brutally killed in Delhi

घर का सामान फैला हुआ था। मामले की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके की छानबीन की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी जानकार ने लूटपाट के लिए लीना की हत्या की। 

किसी अनजान के लिए नहीं खोलती थी दरवाजा...
भीष्म ने पुलिस को बताया कि उसका मां न तो कहीं जाती थी और न ही कभी किसी अनजान शख्स के लिए दरवाजा खोलती थी। हो न हो किसी जानकार शख्स ही उसकी हत्या में शामिल है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या के समय लीना आरोपियों के लिए चाय या पानी लेने किचन में गई थी, उसी दौरान पीछे से वारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed