फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A neighbouring youth raped a one and a half year old girl

Delhi NCR News: डेढ़ साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
- कापसहेड़ा इलाके की घटना, लोगों ने नशे में धुत आरोपी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कापसहेड़ा इलाके में डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोस में रहने वाला 24 साल का युवक है, जिसने अपने कमरे में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार रविवार को कापसहेड़ा थाना के अंतर्गत बिजवासन गांव में डेढ़ साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की शिकायत मिली। पुलिस को बच्ची की मां ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे उसका 24 साल का पड़ोसी उसकी डेढ़ साल की बेटी को अपने कमरे में ले गया। कुछ देर बाद अंदर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। दरवाज़ा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने पर उसने बच्ची को बिना कपड़े में देखा। वह खून से लथपथ हालत में थी। आरोपी नशे की हालत में था। वहां पहुंचे लोगों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बच्ची को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बच्ची की मां के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed