नाबालिग छात्रा के साथ सौतेले पिता करता था ऐसी हरकत, सुनकर हैरान रह गई पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा एसएसपी दफ्तर पहुंची। यहां उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया देखकर हर कोई हैरान रह गया। जब उससे पूछताछ की तो सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए।
घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने सोमवार को केरोसिन उड़ेलकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। लोगों और पुलिस कर्मियों ने उसे रोका। छात्रा ने अपने सौतेले पिता पर छेड़छाड़ और थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
एसएसपी ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। जहांगीराबाद थाना इलाके के एक मोहल्ला निवासी किशोरी क्षेत्र के ही एक इंटर कालेज में 10वीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा ने कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव निवासी अपने सौतेले पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जहांगीराबाद पुलिस से शिकायत की थी।
पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान छात्रा सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची और अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगाने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने यह देखा तो वे दौड़ पड़े और छात्रा के हाथ से केरोसिन का डिब्बा छीना।
एसएसपी को छात्रा ने बताया कि उसका सौतेला पिता उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। सात फरवरी की सुबह करीब 11 बजे उसके साथ घर में अश्लील हरकतें कीं। शोर मचाने पर पड़ोसी आए, तो आरोपी भाग गया। छात्रा का कहना है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
जहांगीराबाद पुलिस की हीलाहवाली जगजाहिर
छेड़छाड़ के मामलों में जहांगीराबाद पुलिस की हीलाहवाली जगजाहिर है। करीब एक माह पूर्व भी छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई न होने पर आरोपियों ने एक छात्रा पर तेजाब फेंक दिया था।
एसएसपी मुनिराज ने कहा कि छात्रा की मां ने दो शादियां की हैं। मां अपने दूसरे पति के घर में तो छात्रा पहले वाले मकान में ही रहती है। थाना पुलिस को मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने का आदेश दिया है।