{"_id":"69826fae212be645b40e6f16","slug":"a-minor-brother-stabbed-a-young-man-to-death-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder: बहन से दूरी न बनाने पर नाबालिग भाई ने युवक को चाकू से गोदकर मार डाला, हत्या के बाद से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder: बहन से दूरी न बनाने पर नाबालिग भाई ने युवक को चाकू से गोदकर मार डाला, हत्या के बाद से फरार
Wed, 04 Feb 2026 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 04 Feb 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलक नगर इलाके में बहन से दूरी न बनाने से नाराज लड़की के नाबालिग भाई ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। शिनाख्त 20 साल के शिवम के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद नाबालिग भाग गया। पुलिस ने हत्या का केस किया है।
विज्ञापन
पुलिस नाबालिग को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि सोमवार रात करीब 9.30 बजे पुलिस को तिलक नगर के 80 गज इलाके में चाकूबाजी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे तुरंत पास के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उसके शरीर पर कई जगहों चाकू के घाव थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने वहां छानबीन करने के बाद कई साक्ष्य हासिल किए। मृतक शिवम पेशे से नाई था। वह अपने पिता भोपाल और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तिलक नगर के 80 गज इलाके में रहता था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने के साथ साथ आरोपी के संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन