फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A message to the youth to adopt self-employment and stay away from drugs.

Delhi NCR News: युवाओं को स्वरोजगार अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। आजाद नगर में रेडीमेड गारमेंट्स के नए शोरूम का उद्घाटन किया गया। समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इब्राहिम इंजीनियर पहुंचे और शोरूम संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान इब्राहिम इंजीनियर ने कहा कि मेवात के युवाओं को नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार की ओर भी आगे बढ़ना चाहिए। रोजगार छोटा हो या बड़ा, मेहनत और ईमानदारी से किया गया हर काम सम्मानजनक है। युवा अपनी क्षमता और हुनर के अनुसार कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशे की आदत व्यक्ति के साथ पूरे परिवार को प्रभावित करती है। युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों, शिक्षा, हुनर और कारोबार में लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेहनती और आत्मनिर्भर युवा न केवल अपने परिवार का भविष्य बेहतर बना सकते हैं, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article