{"_id":"6afdccd3a05297d36109ee29","slug":"a-medical-degree-is-not-just-about-studies-but-a-lifelong-commitment-to-serving-humanity-vice-president-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163887-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल डिग्री सिर्फ पढ़ाई नहीं, मानव सेवा का आजीवन संकल्प: उपराष्ट्रपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल डिग्री सिर्फ पढ़ाई नहीं, मानव सेवा का आजीवन संकल्प: उपराष्ट्रपति
विज्ञापन
वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल के आठवें दीक्षांत समारोह में 423 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां, 46 मेधावी छात्रों को पदक से किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मेडिकल की डिग्री केवल एक शैक्षणिक योग्यता नहीं है, बल्कि यह जीवनभर मानवता की सेवा करने का संकल्प है। डॉक्टरों का समाज में बहुत सम्मान है और उन्हें इस सम्मान के साथ मिलने वाली जिम्मेदारी को भी पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए। डॉक्टरों को हर मरीज के साथ बिना किसी भेदभाव के समान व्यवहार करना चाहिए और उसके इलाज में संवेदनशीलता व मानवता को प्राथमिकता देनी चाहिए। यह बातें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) और सफदरजंग अस्पताल के आठवें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि मेडिकल के क्षेत्र में नई तकनीक और विज्ञान ने काफी तरक्की की है, लेकिन डॉक्टर और मरीज के बीच मानवीय संवेदना और विश्वास का कोई विकल्प नहीं है। 2047 तक विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब देश स्वस्थ होगा।
मेडिकल कॉलेज के ग्राफ का हुआ उल्लेख
इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि डॉक्टर बनना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंंने बताया कि देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 863 हो गई है। वहीं, एमबीबीएस की सीटें करीब 51 हजार से बढ़कर 1.43 लाख और पीजी सीटें 31 हजार से बढ़कर 91 हजार हो गई हैं। देश में एम्स की संख्या भी एक से बढ़कर 23 हो गई है। सरकार का लक्ष्य 2029 तक मेडिकल की 75 हजार अतिरिक्त सीटें बढ़ाना है।
संस्थान के 25 साल की उपलब्धियों को किया याद
समारोह में वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता रानी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। दीक्षांत समारोह में कुल 423 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 265 पीजी और सुपर स्पेशियलिटी के विद्यार्थी व 158 स्नातक विद्यार्थी शामिल रहे। इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाले 46 विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। इनमें 29 पीजी और सुपर स्पेशियलिटी व 17 स्नातक विद्यार्थी शामिल हैं। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट और सिल्वर जुबली स्मारिका का विमोचन किया।