फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A master plan will be made to control fire in Delhi, a blueprint has been sought in 10 days.

Delhi NCR News: अपने अपने राम-राम कथा ने दिल्ली विधानसभा में छोड़ी गहरी आध्यात्मिक छाप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
कुमार विश्वास की प्रस्तुति ने सभागार को बांधा, राम के जीवन मूल्यों पर हुआ चिंतन
विज्ञापन

अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा-राम सिर्फ आस्था नहीं, जीवन जीने का मार्ग हैं

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में बुधवार को आयोजित ‘अपने अपने राम-राम कथा’ कार्यक्रम ने लोगों को भक्ति के साथ-साथ जीवन मूल्यों पर सोचने का मौका दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, पूरा माहौल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया। मशहूर कवि और वक्ता कुमार विश्वास की प्रस्तुति इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि भगवान राम केवल आस्था के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि उनके जीवन में कर्तव्य, संतुलन और न्याय की स्पष्ट सीख मिलती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे कार्यक्रम परंपरा को नए नजरिए से समझने का मौका देते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद बांसुरी स्वराज, मुख्य सचिव राजीव वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अनुरूप विधानसभा परिसर को केसरिया रंग में सजाया गया, जिससे माहौल और भी खास बन गया।


कुमार की खास शैली लोगों को खूब भाई : कुमार विश्वास ने अपनी खास शैली में कविता, कथा और विचारों को जोड़ते हुए राम के जीवन के अलग-अलग पहलुओं को सामने रखा। उन्होंने राम को सिर्फ एक धार्मिक पात्र नहीं, बल्कि नैतिकता और जीवन मूल्यों के प्रतीक के रूप में पेश किया। कथा में त्याग, संयम, करुणा और न्याय जैसे मूल्यों को सरल भाषा में समझाया गया, जिससे लोग खुद को उससे जोड़ सके। कार्यक्रम के दौरान ये भी बताया गया कि राम का जीवन आज के समय में भी उतना ही प्रासंगिक है। कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेना, जिम्मेदारी निभाना और न्याय के रास्ते पर चलना, ये सभी बातें आज के समाज और सार्वजनिक जीवन के लिए जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article