फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A massive campaign against evils in Firozpur Jhirka, a major announcement by the Panchayat after a meeting at the Jama Masjid.

Delhi NCR News: फिरोजपुर झिरका में बुराइयों के खिलाफ बड़ा अभियान, जामा मस्जिद में बैठक के बाद पंचायत का बड़ा ऐलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
तीन स्तरीय कमेटी बनाई जाएगी, क्षेत्र में अपराध को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस प्रशासन का हर संभव सहयोग किया जाएगा
विज्ञापन




अपराधियों को शरण नहीं देंगे लोग, पहचान कर किया जाएगा पुलिस के हवाले

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका।
फिरोजपुर झिरका की शाही जामा मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एक अहम बैठक हुई। अध्यक्षता मस्जिद के इमाम मुफ्ती साकिर हुसैन ने की, जिसमें समाज में तेजी से बढ़ रही बुराइयों पर गंभीर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने जुआ, सट्टा, नशाखोरी, शादियों में गाड़ियों पर हुड़दंग, नाच-डीजे, दहेज प्रथा, साइबर क्राइम और गोकशी जैसी समस्याओं पर चिंता जताई।

बैठक में इन बुराइयों पर रोक लगाने के लिए एक जमात (कमेटी) का गठन किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि जल्द ही फिरोजपुर झिरका में एक बड़ी पंचायत आयोजित कर समाज को जागरूक किया जाएगा। अलग-अलग स्थानों-सोलपर मोड़, अलीपुर तिगरा मोड़, महूं चौपड़ा मोड़ और बोड़ी कोठी मोड़ पर कमेटियां बनाकर निगरानी और रोकथाम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा गांव स्तर भी पर भी कमेटी बनाकर सामाजिक बुराइयों को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि गांव-गांव जाकर युवाओं और जिम्मेदार लोगों को जोड़कर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी कमेटियां पूरी सख्ती और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगी, ताकि समाज को सही दिशा दी जा सके।
विज्ञापन


अपराध और अपराधियों की खैर नहीं पंचायत में लोगों ने ठाना:- क्षेत्र के जिम्मेवार मौलाना, मौलवी के साथ जिम्मेदार लोगों ने भी झिरका में हुई पचायत के दौरान शपथ शब्दों में कहा कि हर जिम्मेदार व्यक्ति को अपने गांव में और अपने आसपास किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना मिलने पर इसकी जानकारी पुलिस को दें प्रशासन का पूरा सहयोग करें साइबर क्राइम, ओएलएक्स, टटलू बाजी करने वाले लोगों की पहचान करते हुए ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को दें ताकि क्षेत्र से अपराध को जड़ से समाप्त किया जा सके
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article