प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत था पति, अचनाक पहुंच गई पत्नी और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला अपने पति को दूसरी महिला की बाहों में देख आग बबूला हो गई। इसके बाद पत्नी ने अपने पति और उसकी प्रेमिका के सिर से आशिकी का भूत उतारा। जानिए पूरी खबर
घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की है। नोएडा के फेज-3 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-67 में महिला ने पति को प्रेमिका के साथ देखा तो दोनों की धुनाई कर दी। हंगामा मचा तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस तीनों को अपने साथ ले गई।
पुलिस के मुताबिक छिजारसी गांव में एक युवती ने वहीं के रहने वाले एक युवक से प्रेम विवाह किया था। पति सेक्टर-67 स्थित एक कंपनी में काम करता है। पिछले कुछ दिनों से महिला को संदेह था कि उसके पति का कंपनी में किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है।
पति को कई बार समझाया भी मगर हर बार वह इससे इंकार देता था। शुक्रवार को महिला ने पति को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। दोपहर लंच के दौरान महिला कंपनी के पास जाकर छिपकर खड़ी हो गई।
महिला ने पति और उसकी प्रेमिका दोनों पर चप्पलों से हमला बोल दिया
दोपहर में जैसे ही छुट्टी हुई तो एक युवती बाहर आई और फिर उसका पति भी कंपनी से बाहर खाना खाने के लिए आ गया। दोनों ने कंपनी से चंद कदम की दूरी पर एक साथ हाथ पकड़कर बातें करने लगे।
उसी समय महिला ने पति और उसकी प्रेमिका दोनों पर चप्पलों से हमला बोल दिया। दोनों को पिटता देख आसपास के कर्मचारी भी एकत्र हो गए और भीड़ में से किसी ने पुलिस को फोन कर दिया।
पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को थाने ले आई। हालांकि पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।