फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A man was stabbed to death over a feud; police arrested two accused in an encounter.

Delhi NCR News: रंजिश में चाकू मारकर शख्स की हत्या, मुठभेड़ में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
-रानीबाग इलाके की घटना, दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली
विज्ञापन

-पकड़ने के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम से सर्विस पिस्टल छीनकर चला दी गोली, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रानीबाग इलाके में रंजिश का बदला लेने के लिए बदमाशों ने बृहस्पतिवार दोपहर पीतमपुरा के बस स्टॉप पर 40 साल के शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त नेपाल निवासी राजू के रूप में हुई। वह आवारागर्द था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और बदमाशों की पहचान करने के बाद उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीनकर टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाशों लालबाबू और कुंदन को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस को अंबेडकर अस्पताल से एक शख्स को चाकू मारने के बाद अस्पताल लेकर आने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने घायल शख्स 40 साल के राजू को मृत घोषित कर दिया है। छानबीन में पता चला कि चार बदमाशों ने पीतमपुरा गांव के रहने वाले राजू को पीतमपुरा के आशियाना अपार्टमेंट बस स्टैंड के पास चाकू से हमला किया था, जिसे उसके दो दोस्तों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने राजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। सीसीटीवी कैमरे की मदद से हमला करने वाले दो आरोपियों की पहचान पीतमपुरा गांव निवासी लाल बाबू उर्फ लालू और कुंदन के रूप में हुई। जिन्होंने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों की जानकारी देने के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के चार घंटे बाद मुखबिरों से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लाल बाबू और कुंदन रानी बाग के एपीजे स्कूल के पास पार्क में छिपे हुए हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची थी और मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article