फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A man stabbed his brother-in-law and his brother to death in Mahipalpur Delhi

दिल्ली में डबल मर्डर: युवक ने जीजा और उसके भाई पर चाकू से किए ताबड़तोड़ हमले, बहन के दुख से दुखी था हत्यारा

Fri, 11 Aug 2023 09:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Aug 2023 09:20 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि जीजा उसकी बहन को परेशान करता था। इस बात से साल नाराज था। वसंत कुंज साउथ पुलिस मामले की जांच कर रही।

विज्ञापन
A man stabbed his brother-in-law and his brother to death in Mahipalpur Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके महिपालपुर में साले उमंग उर्फ अमित ने जीजा राजेश यादव और उसके भाई रंजन यादव की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उमंग मौके पर चाकू लेकर खड़ा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। राजेश यादव पत्नी यानी उमंग की बहन को एक वर्ष से परेशान कर रहा था। वह उसकी बहन पर संदेह करता था कि उसके चचेरे भाई से संबंध हैं। आरोपी उमंग को पीटने उसके घर पहुंच गए थे।

विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार के-ब्लाक एवलॉन होटल महिपालपुर में रहने वाला उमंग होटल में वेटर का काम करता था। उसकी बहन की शादी राजेश यादव से हुई थी। उमंग की बहन की दूसरी शादी है। राजेश उमंग की बहन को परेशान करता था। इस दिनों उमंग की बहन बिहार स्थित अपनी सुसराल में है। वहां पर उसका बृहस्पतिवार को ससुराल के लोगों से कल झगड़ा हो गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह राजेश ने उमंग को फोन कर गाली-गलौच की। शाम को इन लोगों में फिर झगड़ा हो गया। इसके बाद बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे राजेश अपने भाई रंजन को साथ लेकर उमंग के घर उसके मारपीट करने पहुंच गया।

जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि दो भाईयों को लहूलुहान पड़े होने की सूचना बृहस्पतिवार रात 11 बजे मिली थी। सूचना मिलने पर एसआई महेंद्र यादव व एसआई चैतन्य राणा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। देखा कि दो व्यक्ति बेहोश पड़े हुए थे और उनके शरीर पर चाकू के घाव थे। मौके पर आरोपी उमंग भी मौजूद था। घायल व्यक्तियों को सफदरजंग अस्पताल भेजा गया ,जहां उन दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed