फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A man stabbed himself to death for not lending him an omelette.

Delhi NCR News: आमलेट उधार नहीं दिया तो चाकू मारकर ले ली जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित बुलंद मस्जिद की वारदात, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल चाकू भी किया बरामद, आरोपी से पूछताछ जारी
विज्ञापन

-आरोपी पीड़ित से पहले मांग रहा था 200 रुपये, मना करने पर आरोपी आमलेट मांगने लगा, मना किया तो आरोपी हो गया आग बबूला, चाकू से कर दिया ताबड़तोड़ हमला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली शास्त्री पार्क स्थित बुलंद मस्जिद इलाके में बुधवार देर रात महज अंडे का आमलेट न देने एक शख्स की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। शिनाख्त अली अहमद फखरुद्दीन (51) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फखरुद्दीन को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। साक्ष्य जुटाने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने चंद ही घंटों बाद आरोपी को दबोच लिया। पहचान मोहसिन (34) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले फखरुद्दीन से नशा करने के लिए 200 रुपये मांग रहा था। रुपये न होने की बात पर आरोपी ने अंडे का आमलेट देने की बात की। इसके लिए भी पीड़ित ने मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गया और उसने फखरूद्दीन को चाकू मार दिया। छानबीन के दौरान पता चला कि पहले भी मोहसिन का फखरुद्दीन से किसी बात पर विवाद हुआ था। मोहसिन के खिलाफ पहले से सात मामले दर्ज हैं। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि फखरुद्दीन अपने परिवार के साथ बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क इलाके में रहता था। इसके बड़े भाई आदिल रेहड़ी पर अंडे बेचता है। फखरुद्दीन पार्किंग की चौकीदारी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article