{"_id":"5aac3e7e4f1c1bc1758b5ecf","slug":"a-man-killed-woman-and-then-committed-suicide-in-hapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दंपति बनकर महिला और शख्स ने लिया था कमरा, शाम को मालिक ने देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति बनकर महिला और शख्स ने लिया था कमरा, शाम को मालिक ने देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रजघाट गंगानगरी की एक धर्मशाला में एक शख्स और महिला दंपति बनकर रुके थे। शाम के समय धर्मशाला मालिक ने जब कमरे में देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की है। गढ़मुक्तेश्वर में ब्रजघाट में गंगा किनारे स्थित एक धर्मशाला में शुक्रवार को महिला की चाकू से गोदकर हत्या के बाद युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। धर्मशाला के कमरे से दोनों के शव मिलने से तीर्थनगरी में सनसनी फैल गई।
धर्मशाला मालिक ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव कब्जे में लिया। रात करीब आठ बजे एसपी हेमंत कुटियाल और एएसपी राम मोहन सिंह भी मौके पर पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गंगा किनारे स्थित नत्थू पहलवान वाली धर्मशाला में शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 1:30 बजे हापुड़ के गांव दोयमी का राधेश्याम (42) पुत्र मंजीत एक महिला को लेकर पहुंचा। उसने महिला को अपनी पत्नी बताकर आईडी जमा कर कमरा किराए पर लिया।

इसके बाद दोनों अपने सामान के साथ कमरा नं. 11 में शिफ्ट हो गए। शाम लगभग 5:30 बजे राधेश्याम कमरे के बाहर लेटा हुआ था। इसी बीच धर्मशाला मालिक नत्थूलाल उधर से निकले तो उससे कमरे के अंदर जाने को कहा, लेकिन राधेश्याम ने कोई जवाब नहीं दिया, उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
इस पर नत्थूलाल ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो महिला लहूलुहान नग्न अवस्था में बेड पर पड़ी थी। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। इंस्पेक्टर एनके सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में प्रेम प्रसंग में बेवफाई का मामला प्रतीत हो रहा है।
कमरे में मिले मोबाइल से की गई कॉल के आधार पर मृतक महिला की शिनाख्त हापुड़ के मोहल्ला आदर्शनगर की लक्ष्मी (40) के रूप में हुई है। लक्ष्मी के पति नरेश को इस बाबत सूचना दे दी गई है।

ब्रजघाट चौकी इंचार्ज केपी सिंह ने बताया कि हापुड़ की महिला लक्ष्मी की हत्या करने के बाद जहर खाकर खुदकुशी करने वाला राधेश्याम निवासी गांव दोयमी हापुड़ पांच बच्चों का पिता था, जिनमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटे और बेटी अभी अविवाहित हैं।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता लगा है कि महिला दो बच्चों की मां थी, हालांकि ब्रजघाट के लिए आ रहे उसके पति का रास्ते में होने के कारण मोबाइल रिसीव न होने से पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है।
उधर, हापुड़ की महिला की हत्या करने के बाद पति राधेश्याम द्वारा खुदकुशी करने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। राधेश्याम की पत्नी कुसुम ग्राम प्रधान समेत अपने बच्चे और परिजनों को साथ लेकर ब्रजघाट को रवाना हो चुकी है।