Delhi: जनकपुरी इलाके में धंसा सड़क का बड़ा हिस्सा, कोई हताहत नहीं; वीडियो आया सामने
दिल्ली के जनकपुरी इलाके में आज सुबह सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में बुधवार की सुबह अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है, जिससे इलाके में यातायात बाधित हो गया है। किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए घटनास्थल के चारों ओर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। गुफा के जैसा दिखने वाले गड्ढे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिसे भी इस गड्ढे के बारे में जानकारी मिल रही है, वह इसे देखने जरूर पहुंच रहा है। सड़क के बीच में इतना बड़ा गड्ढा होने की वजह से आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। सूचना के अनुसार सड़क धंसने की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस के अनुसार, इलाके की समय पर घेराबंदी कर दी गई और किसी दुर्घटना की सूचना नहीं मिली। संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है ताकि मरम्मत करायी जा सके।
#WATCH | A large portion of road caved in Delhi's Janakpuri area this morning. No injuries were reported. pic.twitter.com/otjQitTJix
— ANI (@ANI) July 5, 2023
जनकपुरी में जिस सड़का का हिस्सा धंसा है, वह अति व्यस्त सड़कों में से एक है। मुख्य सड़क के एक बड़े हिस्से के धंसने के बाद राहगीरों में हलचल मच गई। बता दें कि बारिश के बाद जल जमाव की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसा भी नहीं है कि दिल्ली में सड़क धंसने की यह पहली घटना है। पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।