फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A lady teacher has lodged a case against the principal in Sarita Vihar police station 

दिल्ली: दुष्कर्म के आरोप में निजी स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया 

Fri, 05 Jul 2019 01:01 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 05 Jul 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
A lady teacher has lodged a case against the principal in Sarita Vihar police station 
- फोटो : Amar Ujala Graphics

सरिता विहार थाना पुलिस ने जसौला स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका (27) ने प्रिंसिपल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल काफी दिनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। स्कूल की दो शिक्षिकाएं भी उसका साथ देती थीं। आरोपी प्रिंसिपल को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता 27 फरवरी, 2017 से जसौला स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाना शुरू किया। आरोप हैं कि स्कूल प्रिंसिपल राकेश सिंह ने गर्मियों की छुट्टियों में उसे बच्चों को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने स्कूल में बुलाया। आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली और वीडियो भीबना लिया। होश आने पर आरोपी ने धमकी दी कि किसी को बताने पर वह फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। इसके बाद वह बार-बार दुष्कर्म करता रहा। 
विज्ञापन


शिक्षिका ने यह भी आरोप लगाया है कि स्कूल की दो शिक्षिकाएं आरोपी प्रिंसिपल का साथ देती थीं। गर्भवती होने पर दोनों शिक्षिकाओं ने उसे गर्भपात की गोलियां खिलाई थीं। पीड़िता ने दो जुलाई को इसकी शिकायत सरिता विहार थाने में की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed