फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A huge fire broke out in another police pit of Delhi Police, 345 vehicles caught fire

Delhi Fire: दिल्ली पुलिस के एक और पिट में लगी भीषण आग, चपेट में आई 345 गाड़ियां; 260 स्कूटी और बाइक जली

Sun, 06 Apr 2025 08:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 06 Apr 2025 08:53 AM IST
सार

आग की चपेट में आकर 345 गाड़ियां जल गई। जिनमें से 260 स्कूटी और बाइक बाकी 85 कार शामिल है। राहत की बात यह रही कि इसमें कोई हताहत या घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन
A huge fire broke out in another police pit of Delhi Police, 345 vehicles caught fire
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में गर्मी के बीच आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है। नेहरू प्लेस स्थित ट्रैफिक पुलिस की पिट के अब वजीराबाद के पास दिल्ली पुलिस के पिट का है। जहां आग लगने का बड़ा हादसा हुआ। जिसमें काफी संख्या में गाड़ियां जलकर खाक हो गई। फायर कंट्रोल रूम को 4:30 बजे के आसपास आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशन से आग बुझाने वाली सात गाड़ियां पहुंची और 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि आग बुझाने के बाद फिर कर्मियों की टीम ने लगातार कूलिंग का काम किया। जिससे कि दोबारा आग ना भड़क सके। स्टेशन ऑफीसर मनोज त्यागी की टीम ने आग को सुबह साढ़े छह बजे के आसपास बुझाया। पूरी तरह कूलिंग करने के बाद फायर की गाड़ियां मौके से लौटी।
विज्ञापन


लेकिन इस आग की चपेट में आकर 345 गाड़ियां जल गई। जिनमें से 260 स्कूटी और बाइक बाकी 85 कार शामिल है। राहत की बात यह रही कि इसमें कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। 2 दिन पहले नेहरू प्लेस स्थित में आग पिट लग गई थी। इसमें 200 से ज्यादा गाड़ियां जल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed