फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A huge fire broke out in a factory in Bawana, Delhi

Delhi Fire: बवाना में फैक्टरी में लगी भीषण आग, धमाकों के बाद भरभराकर गिरी इमारत; दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर

Sat, 24 May 2025 08:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 24 May 2025 08:38 AM IST
सार

दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 4:50 बजे बवाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की 17 गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन
A huge fire broke out in a factory in Bawana, Delhi
Delhi Fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस दौरान फैक्टरी में कई धमाके हुए, जिससे फैक्टरी की इमारत भरभराकर गिर गई। गनीमत है कि इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नही है। 

विज्ञापन


दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 4:50 बजे बवाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की 17 गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान फैक्टरी में कुछ धमाके हुए और फैक्टरी की इमारत गिर गई। धमाकों की तेज आवाज और काले धुएं का गुबार दूर तक फैल गया। 
विज्ञापन


फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और राहत कार्य में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन ने इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। आग बुझाने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कामयाबी: आंखों की रोशनी गई, सपना नहीं... दुनिया की पहली दृष्टिबाधित महिला ने फतह किया एवरेस्ट; कौन हैं ये?



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed