{"_id":"6989dc3bf9ba4ca4d80caaa9","slug":"a-housemaid-was-caught-stealing-jewellery-and-cash-from-a-house-by-cctv-cameras-and-was-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-123468-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीसीटीवी लगाकर घर में सहायिका को घर में गहने और नकदी चोरी करते पकड़ा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीसीटीवी लगाकर घर में सहायिका को घर में गहने और नकदी चोरी करते पकड़ा, गिरफ्तार
विज्ञापन
-द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी, मालिक ने चोरी करने के साक्ष्य के रूप में दिया था सीसीटीवी कैमरे का फुटेज
-पुलिस ने घरेलू सहायिका के कब्जे से गहने और हजारों रुपये बरामद किए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस ने घर से 30 लाख के गहने और लाखों रुपये की चोरी करने वाली एक घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। पहचान गांव इस्सापुर खेड़ा बामनोली निवासी 38 साल की ज्योति के रूप में हुई है। आरोपी महिला के कब्जे से पुलिस ने करीब 30 लाख रुपये के 190 ग्राम सोने के गहने 18 हजार रुपये और दो चांदी के सिक्के बरामद हुए हैंं। मकान मालिक ने सूझबूझ दिखाते हुए घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर सबूत जुटाए।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि गांव बामनोली निवासी अमित लोचव ने 1 फरवरी को घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी होने की शिकायत की। उसने अपनी घरेलू सहायिका ज्योति पर चोरी करने का आरोप लगाया। वह सुबह 6.30 बजे से 12.30 दोपहर और फिर शाम 5 बजे से 6.30 शाम तक काम करती थी। जूलरी और कैश चोरी होने पर उनको शक हुआ। उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं था। इस वजह से उन्होंने थाने में शिकायत नहीं की। आरोपी को पकड़ने के लिए उन्होंने एक छत और दूसरा सीसीटीवी कैमरा अलमारी के पास लगाया। 27 जनवरी को सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग जांच के दौरान घरेलू सहायिका को तीन अलमारी में कुछ ढूंढते हुए देखा। साथ ही वह पत्नी के पर्स की भी तलाशी लेते हुए देखी गई। 27 जनवरी को अपने बैंक से एक लाख रुपये निकाले थे और पैसे को अलमारी के लॉकर में रख दिया। 30 जनवरी उनकी पत्नी किसी काम से बाहर गई थी। शाम को अलमारी की तलाशी लेने पर उसमें से 21 हजार रुपये गायब मिले।